शाहरूख, ऋतिक बाद में.. पहले ये सुपरस्टार तो BOX OFFICE छोड़ें !
आमिर खान की फिल्म दंगल अपने पांचवे हफ्ते में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म अब तक 378.24 करोड़ कमा चुकी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं आमिर खान.. और उनकी धमाकेदार फिल्म दंगल की। हैरानी होगी कि दंगल अपने पांचवे हफ्ते में भी करोड़ों में कमाई कर रही है। जी हां, दंगल अब तक कुल 380 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
BOX OFFICE: 3 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे 'रईस' शाहरूख खान!
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में दंगल धमाकेदार कमाई कर रही है। बता दें, 25 जनवरी को शाहरूख खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन की काबिल रिलीज होने वाली है। तब जाकर दंगल की कमाई पर रोक लगेगी। बता दें, सिंगल थियेटर्स वालों ने कुछ दिनों पहले आमिर खान को दंगल के लिए स्पेशल थैंक्स भी कहा था।

दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर जैसा धमाका किया है, उसे शायद ही कोई पार कर पाए। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं रईस- काबिल बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करेगी। हालांकि दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होना कहीं ना कहीं कमाई पर असर डाल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications