ब्लॉकबस्टर से भी ऊपर जा चुकी है दंगल....फिर से होने लगी ताबड़तोड़ कमाई
थोड़े ही दिन पहले आमिर खान स्टारर दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन जारी किया जा रहा था लेकिन लाइफटाइम कलेक्शन तो कोई तब बताए ना जब फिल्म कमाना कम करे। यहां तो दंगल ने एक बार फिर से कमाना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि हांग कांग और तुर्की में फिल्म अब रिलीज़ हुई है और रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचना शुरू कर दिया है।
Recommended Video

Baahubali Vs Dangal: Dangal enters Rs2000cr CLUB, Beats Baahubali 2 | FilmiBeat

दंगल केवल 46 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है और इसके बावजूद फिल्म ने 1.3 करोड़ की ओपनिंग कर ली है। फिलहाल हांग कांग में फिल्म दूसरे नंबर पर चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications