ना सलमान.. ना अक्षय कुमार.. इस 'ब्लॉकबस्टर' को नहीं दे सकते टक्कर!
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' हांग कांग में बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। फिल्म को वहां रिलीज हुए 4 हफ्ते हो चुके हैं। अब तक फिल्म ने वहां 18.59 करोड़ का कलेक्शन किया है। जाहिर है.. दंगल दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा मुकाम बना रही है.. जो शायद किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए पार करना मुश्किल है।
भारत और चीन में धमाकेदार कमाई के बाद अब दंगल हांग कांग में रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है। बता दें, यह हांग कांग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। जबकि अभी इसकी कमाई जारी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दंगल ने अब तक 1889.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सच कहा जाए तो फिल्म गजिनी के बाद से आमिर खान ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़.... और अब शायद 1900 करोड़।
यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications