BOX OFFICE: आमिर खान की दंगल.. 400 करोड़ कलेक्शन.. तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड!

ट्रेड पंडितों का मानना है कि आमिर खान की फिल्म दंगल बॉक्स ऑफिस पर पीके का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

By Neeti

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो दंगल आमिर की फिल्म पीके का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

आमिर खान की फिल्म पीके बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 340 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के अनुसार दंगल से आमिर खान 400 करोड़ कल्ब की शुरुआत करेंगे।

सुल्तान vs दंगल.. आमिर खान ने कुछ ऐसा कहा.. सब हो गए चुप!

dangal

उन्होंने कहा- मुझे ट्रेलर बहुत पसंद आया है। मैं शुरू से यह कहता आ रहा हूं कि दंगल इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। आमिर खान बॉलीवुड में ट्रेंड बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ही 100 करोड़, 200, 300 करोड़ कल्ब की शुरूआत की। अब दंगल 400 करोड़ की शुरूआत होगी।

बहरहाल, यहां देंखे आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

पीके- 340 करोड़

धूम 3- 285 करोड़

3 इडियट्स- 202 करोड़

गजिनी- 116 करोड़

तलाश- 93 करोड़

तारे ज़मी पर- 62 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X