BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' सावधान.. दमदार टक्कर दे रहे हैं बॉलीवुड KHAN
आमिर खान की फिल्म दंगल ने चीन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। बता दें, इससे पहले आमिर की पीके ने चीन में 100 करोड़ की कमाई की थी।
भारत में 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की.. साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ से ऊपर की कमाई की। लेकिन हाल ही में आमिर खान ने फिल्म को चीन में भी रिलीज किया है.. और बता दें, दंगल ने वहां भी शानदार ओपनिंग दी है।
Latest: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. ये नई तस्वीरें उड़ा देंगी होश!
फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 72.68 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि फिल्म वहां जल्द ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री लेगी। हालांकि चीन में एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स दंगल का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई।

चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत ही तगड़ा है। आमिर की फिल्म पीके ने यहां 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लिहाजा, दंगल से भी इससे बढ़कर ही उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications