BOX OFFICE: आमिर खान ने चीन में मचाया 'दंगल'.. धमाकेदार ओपनिंग
आमिर खान की फिल्म दंगल ने चीन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। बता दें, इससे पहले आमिर की पीके ने चीन में 100 करोड़ की कमाई की थी।
भारत में 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की.. साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ से ऊपर की कमाई की। लेकिन हाल ही में आमिर खान ने फिल्म को चीन में भी रिलीज किया है.. और बता दें, दंगल ने वहां भी शानदार ओपनिंग दी है।
और दो सुपरस्टार FINAL.. अब सिर्फ सलमान खान की हां है....
फिल्म ने शुक्रवार को 13.19 करोड़ की कमाई की है। जो कि आमिर की पिछली रिलीज फिल्म पीके से लगभग डबल है। हालांकि एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स दंगल का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई।

चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत ही तगड़ा है। आमिर की फिल्म पीके ने यहां 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लिहाजा, दंगल से भी इससे बढ़कर ही उम्मीद की जा रही है।
हालांकि कमाई से बाहुबली 2 को पीछे करना तो मुश्किल है.. लेकिन दंगल चीन की कमाई के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications