BoxOffice: इंटरनेशल मार्केट में दंगल की ओपनिंग...पहले दिन की कमाई शानदार!
आमिर खान की दंगल भारत में 23 को रिलीज़ हो रही है लेकिन यूएसए में दंगल रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन शानदार रहा और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है।
आमिर खान स्टारर दंगल अमरीका में रिलीज़ हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर दंगल भी काट रही है। यहां भले ही फिल्म 23 को रिलीज़ हो रही है लेकिन अमरीका में फिल्म ने दंगल मचाना शुरू कर दिया है और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है।
ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने ये आंकड़ा ट्वीट करते हुए बताया कि दंगल ने उड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है। फिल्म बुधवार को अमरीका में रिलीज़ हुई और इसकी शुरूआत शानदार थी।

सबसे पहले तो पढ़ लीजिए दंगल का रिव्यू। फिल्म ने अमरीका में 282,280$, कनाडा में 42,816$ यानि कि कुल 2.21 करोड़ की कमाई की। उन्होंने ये भी बताया कि दंगल यूएस - कनाडा और यूएई में सबसे बड़ी रिलीज़ है। हालांकि अभी 29 स्क्रीन पर फिल्म के कलेक्शन दर्ज होना बाकी है, जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़ेगा।
बॉलीवुड में हॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हमेशा यहां की फिल्मों पर भारी पड़ जाता है। ऐसे में दंगल ने क्रिस्मस सीज़न में इन देशों की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया है। फिल्म 21 को रिलीज़ हुई है और पहले ही दिन के आंकड़े शानदार है।
अब देखना है दंगल वर्ल्ड की टॉप कमाई वाली इन फिल्मों की लिस्ट में कब शामिल होती है-


Click it and Unblock the Notifications