#BoxOffice: सुनामी लेकर आया दंगल बॉक्स ऑफिस...600 करोड़ पार!
आमिर खान की फिल्म दंगल हर जगह गदर काट रही है और अब तो फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छी खासी फिल्मों को फेल कर चुका है। जानिए इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
आमिर खान जब गदर काटने पर उतर आते हैं तो फिर कोई उनको रोक नहीं सकता। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। बात हो रही है दंगल के इंटरनेशल बॉक्स ऑफिस की जो फिल्हाल 611 करोड़ पर पहुंच चुका है।
दरअसल, फिल्म ओवरसीज़ में 166 करोड़ की कमाई कर चुकी है और भारत में 445 करोड़ (Gross) और इस लिहाज़ से फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है 611 करोड़। यानि कि फिल्म बजरंगी भाईजान के 629 करोड़ को जल्द ही पीछे कर देगी।
इसके बाद फिल्म का अगला टार्गेट बचेगा पीके जिसकी कुल कमाई लगभग 769 करोड़ है। वैसे भी आमिर खान ने पांच दिन में दंगल के साथ जो शानदार रिकॉर्ड बनाया वो काबिले तारीफ है। [पढ़िए पांच दिन में आमिर की पांचवी ब्लॉकबस्टर - दंगल!]
वहीं इन सबके बीच सबसे दिलचस्प है आमिर खान और सलमान खान का मुकाबला। गौरतलब है कि दंगल भले ही इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म हो लेकिन फिर भी आमिर खान सलमान खान से हार गए हैं। पढ़िए आमिर खान Vs सलमान खान का पूरा बॉक्स ऑफिस SCORE CARD
जानिए इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications