सलमान - अक्षय - शाहरूख...लाखों में OFF...हर दिन 1 करोड़ पर ON हैं आमिर!
आमिर खान स्टारर दंगल 2000 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है और अब फिल्म तीसरे फेज़ की कमाई कर रही है। गौरतलब है कि 10 दिनों में दंगल ने 10 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि कि 2016 में रिलीज़ हुई ये फिल्म अभी भी विदेशों में प्रति दिन 1 करोड़ रूपये कमा रही है।
वहीं सलमान और शाहरूख की फिल्में 15 दिन के अंदर निपट गईं तो अक्षय कुमार भी चौथा हफ्ता आते ही लाखों में सिमट गए। लेकिन अभी तक आमिर खान करोड़ों में कमा रहे हैं।

और वाकई दंगल के 2000 करोड़ को देखा जाए तो सलमान से लेकर अक्षय और शाहरूख की कमाई मिलाकर भी दंगल की कमाई नहीं पहुंच पाएगी।
दूसरी तरफ बाहुबली 2 ने तो हिंदी में ही पीके का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और बॉलीवुड के लिए ये बहुत चिंता का विषय है। वहीं सलमान से लेकर अक्षय तक तीन जनम तक भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।
गैर अंग्रेज़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई के लिहाज़ से दंगल सबसे ज़्यादा कमाने वाली पांचवी फिल्म बन चुकी है। जानिए दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर


Click it and Unblock the Notifications