BOX OFFICE: 'दंगल' का दबदबा.. 260 करोड़ पार.. पीछे हो रही हैं ब्लॉबस्टर फिल्में!
आमिर खान की फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड 260 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते की दमदार शुरुआत की है।
आमिर खान की फिल्म दंगल भारत के साथ साथ ओवरसीज में अपना दबदबा बना रही है। जी हां, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 260.40 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद फिल्म वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
बता दें, फिल्म ने भारत में अब तक 132.43 करोड़ (185.40 gross) का, जबकि ओवरसीज में 75 करोड़ तक का धमाकेदार कलेक्शन किया है। बता दें, दंगल 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म अब प्रॉफिट कमा रही है।
''2017 में सलमान, शाहरूख और आमिर के साथ काम करना चाहती हूं....''

यहां जानें दंगल का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications