#5KaDum: पांच दिन में आमिर खान की पांचवी ब्लॉकबस्टर...दंगल
दंगल ने धमाकेदार कलेक्शन किया है ये तो सबको पता है लेकिन आमिर खान ने अपनी पांचवी ब्लॉकबस्टर दे दी है। इसी के साथ फिल्म 5 ही दिन में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
बहुत ही कम सुपरस्टार फिल्में ऐसी होती हैं जो इसलिए दिल नहीं जीतती कि फिल्म में सुपरस्टार है बल्कि इसलिए कि फिल्म वाकई बहुत शानदार होती है। आमिर खान की दंगल भी ऐसी ही एक फिल्म है। फिल्म लगातार लोगों का दिल जीत रही है।
और केवल पांच दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली है। वो केवल इसलिए कि दंगल केवल 70 करोड़ के बजट पर बनी है। अब जितना फैन्स दंगल के लिए उत्साहित हैं उससे ये तो तय है कि फिल्म एक के बाद एक धमाके बॉक्स ऑफिस पर करने वाली है।

दंगल को सलमान खान की सुलतान से डरने की ज़रूरत नहीं ये हर कोई चीख चीख कर कह रहा था लेकिन अब ये साबित हो गया कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस के मामले में आमिर खान को कोई नहीं हरा सकता।
केवल 72 घंटे यानि कि तीन दिन और आमिर खान की दंगल ने सलमान खान की सुलतान का सिंहासन हिला दिया। जी हां आमिर खान की दंगल का वीकेंड कलेक्शन है 106.5 करोड़ और सलमान खान की सुलातन 105 करोड़ के वीकेंड पर टिक गई थी।
लेकिन अब बात फिल्म के बॉक्स ऑफिस की। जानिए ट्रेड पंडितों ने दंगल के लिए क्या क्या कयास लगाए हैं -


Click it and Unblock the Notifications