#Breaking: दंगल ने बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस को पटक ही दिया!

बाहुबली 2 और दंगल की बॉक्स ऑफिस जंग काफी दिलचस्प बनी हुई है और अब चीन में अपनी रिलीज़ के 18वें दिन दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 को नीचे पटक ही दिया।

माना जा रहा था कि मंगलवार को दंगल बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ देगी और भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। लेकिन चीन फिलहाल बॉलीवुड पर काफी मेहरबान है और दंगल ने बाहुबली 2 को बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से पटक ही दिया है।

और अब आधिकारिक रूप से दंगल भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। और ऐसा करने में दंगल को केवल 18 दिन लगे। 18वें दिन यानि कि सोमवार के शुरूआती आंकड़ों में ही दंगल ने चीन में 22 करोड़ की कमाई करते हुए 1515 करोड़ की कमाई कर ली है।

dangal-beats-baahubali-2-box-office


बाहुबली और दंगल की टक्कर अब और भी ज़्यादा दिलचस्प हो चुकी है क्योंकि दोनों ही 2000 करोड़ क्लब की तरफ तेज़ी से बढ़ रही हैं। लेकिन जहां एक तरफ बाहुबली 2 अब सिमट रही है, वहीं दंगल चीन में रोज़ अंधाधुंध कमाई कर रही है।

अब दंगल बॉक्स ऑफिस पर अगुआई कर रही है और दोनों ही फिल्में भारत की सबसे बड़ी फिल्म की दावेदारी के लिए लड़ेंगी। वहीं दोनों फिल्मों की फैन फॉलोइंग काफी ज़बर्दस्त है।

खबरे थीं कि आमिर खान को बाहुबली के शुरूआती कलेक्शन पर विश्वास ही नहीं हुआ था और उनका रिएक्शन पढ़िए यहां। वहीं दंगल के चीन के कलेक्शन को भी बाहुबली फैन्स झूठा बता रहे हैं।

जानिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X