#SuperSuccess: इस शहर का दंगल बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ के पार!
आमिर खान की दंगल कितनी शानदार है ये बताने की तो ज़रूरत ही नही हैं लेकिन अब तो फिल्म ने कमाल ही कर दिया है। केवल एक शहर में फिल्म 100 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है।
आमिर खान की दंगल शानदार रिकॉर्ड बना रही है ये तो काफी पुरानी बात हो गई। ताज़ा ये है कि दंगल बॉक्स ऑफिस केवल मुंबई सर्किट में ही 100 करोड़ पार कर चुका है। और ये फिल्म के लिए वाकई उपलब्धि है।
वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 700 करोड़ के पार पहुंच चुका है। और भारत में भी फिल्म ने 371 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म इतनी सफल क्यों हैं ये भी सबको पता है क्योंकि शायद हर कोई दंगल देख चुका है।

आमिर खान Vs सलमान खान...इस साल का मुकाबला तो बस यहीं तक सीमित रह गया। अभी भी दंगल कहां जाकर रूकेगी पता नहीं। इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है दंगल।
लेकिन इन सबके बावजूद आमिर खान सलमान खान से दो कदम पीछे ही रह गए हैं। बात हो रही है सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट की। हर साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में अभी भी सलमान खान ही राज कर रहे हैं।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
थोड़ा और क्लियर करते हैं। बात हो रही है Highest Grosser Of the year के। हर साल के अंत में ये तय किया जाता है कि उस साल की टॉप फिल्म कौन सी है।
अगर सलमान खान की मैंने प्यार किया और आमिर खान की दिल से ये सफर का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाए तो रिज़ल्ट काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications