#BoxOffice: दंगल ने चीन में की धमाकेदार ओपनिंग...बाहुबली 2 को हुई एलर्ट
दंगल ने चीन में अपनी ओपनिंग कर ली है और पहले दिन का कलेक्शन सुनकर सब चौंक जाएंगे। और ये तो केवल दंगल की शुरूआत है। बाहुबली को टक्कर देना शुरू हो चुका है।
आमिर खान की दंगल ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है। हालांकि एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स फिल्म का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई।
लेकिन फिर भी पहले दिन, 4 बजे तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो दंगल ने लगभग 7.5 करोड़ की कमाई कर ली है। और ये आंकड़े केवल आधे दिन के थे। माना जा रहा है कि 40 मिलियन कमाते ही दंगल 1000 करोड़ कलब में एंट्री कर लेगी।

गौरतलब है कि पीके ने चीन में 5.7 करोड़ की ओपनिंग की थी ऐसे में दंगल का 4 बजे तक का ओपनिंग कलेक्शन तो शानदार ही है। माना जा रहा है कि पहले ही दिन फिल्म 13 - 14 करोड़ की कमाई कर सकती है।
ये हाल तब है जब एक मल्टीप्लेक्स, दंगल की रिलीज़ का विरोध कर रहा है। लेकिन चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत ही तगड़ा है और हो सकता है कि दंगल का चीन कलेक्शन, इसे बाहुबली के साथ लाकर खड़ा कर दे और बॉलीवुड की इज़्जत बच जाए।
वैसे भी बॉलीवुड आजकल एक अलग ही तरह की परेशानी से जूझ रहा है -


Click it and Unblock the Notifications