..................... Dangal China Box office day 4 - Hindi Filmibeat

दंगल बॉक्स ऑफिस ने कर दिया ATTACK...5 दिन 100 करोड़ क्लब AGAIN!

दंगल ने चीन में अपनी पकड़ बना ली है। पहले दिन का कलेक्शन सुनकर सब चौंक गए थे। वीकेंड पर फिल्म ने और कमाई की और चौथे दिन भी बाहुबली को टक्कर देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

आमिर खान की दंगल ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है। हालांकि एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स फिल्म का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई।

चौथे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म ने 13 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद चौथे दिन 18 करोड़ की कमाई कर ली है। फिलहाल दंगल का कुल चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 90 करोड़।

dangal-china-box-office-day-4

यानि कि पांचवे दिन दंगल चीन में भी 100 करोड़ की कमाई कर लेगी। और वाकई ये किसी भी तरह से किसी धमाकेदार बॉलीवुड सीक्वल से कम नहीं लगेगी।

गौरतलब है कि ओपनिंग के दिन ही 4 बजे तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में दंगल ने लगभग 7.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। माना रहा है कि 40 मिलियन कमाते ही दंगल 1000 करोड़ कलब में एंट्री कर लेगी।

पीके ने चीन में 5.7 करोड़ की ओपनिंग की थी ऐसे में दंगल पीके के बाद चीन की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी। चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत ही तगड़ा है और हो सकता है कि दंगल का चीन कलेक्शन, इसे बाहुबली के साथ लाकर खड़ा कर दे और बॉलीवुड की इज़्जत बच जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X