#BoxOffice: इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सलमान- अक्षय को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा!
आमिर खान स्टारर दंगल ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। फिल्म एक तरफ 1970 करोड़ की कमाई कर के 2000 करोड़ क्लब से बस कुछ ही करोड़ दूर बची है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ने विश्व में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो फिल्मों के लिए बड़ा मुश्किल होता है।
दरअसल, गैर अंग्रेज़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई के लिहाज़ से दंगल सबसे ज़्यादा कमाने वाली पांचवी फिल्म बन चुकी है। हालांकि हो सकता है कि जल्द ही बाहुबली 2 ये रिकॉर्ड तोड़ दे। लेकिन दंगल को इस उपलब्धि के लिए बधाई देना लाज़िमी है।

चीन बॉक्स ऑफिस पर दंगल आए दिन कोई ना कोई धमाका कर देती है। दरअसल, माना जा रहा था कि पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन की रिलीज़ के बाद दंगल की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थम जाएगी।
ऐसा हुआ भी। पाईरेट्स की रिलीज़ के बाद दंगल बॉक्स ऑफिस पर 18 - 20 करोड़ में सिमट गई थी और माना जा रहा था कि धीरे धीरे ये आंकड़ा गिरेगा। हालांकि चौथे रविवार तक भी दंगल ने 42 करोड़ की कमाई की।
फिलहाल दंगल, बाहुबली 2 को सबसे बड़ी भारतीय फिल्म के सिंहासन से उतारच चुकी है। चीन में फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है और प्रदर्शन भी।
लेकिन दंगल की ये खुशी बस कुछ ही दिनों की है। दंगल की कमाई का ये दूसरा फेज़ है। फिल्म 7000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। और बाहुबली 2 का चीन में रिलीज़ होना बाकी है।
जानिए दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल -


Click it and Unblock the Notifications