#Prediction: दंगल, बॉक्स ऑफिस पर 30 की ओपनिंग पर सुलतान को धोबीपछाड़!
आमिर खान स्टारर दंगल रिलीज़ होने वाली है और अब सलमान खान की सुलतान के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तुलना तय है। जानिए ट्रेड पंडितों ने फिल्म के लिए क्या तय किया है।
दंगल 23 को रिलीज़ हो रही है और सबकी नज़रें हैं दंगल के रिकॉर्ड्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर। कल ही आमिर ने सुबह 6 बजे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी और सबको फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म देखने के बाद सबसे आमिर ने पूछा कि फिल्म कितना कमाएगी।
फिल्म के डीओपी का कहना है कि फिल्म की ओपनिंग होगी 30 करोड़। वहीं ट्रेड पंडितों ने नॉन हॉलीडे को देखते हुए फिल्म के लिए 30 से 32 करोड़ की ओपनिंग तय की है।

दंगल की कमाई वीकेंड में उठेगी। वहीं दूसरी तरफ दंगल की सबसे अच्छी बात है फिल्म का बजट। फिल्म केवल 70 करोड़ के बजट पर बनी है। और आमिर ने ये माना है कि फिल्म उतना तो कमा ही लेगी।
वहीं ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म 205 करोड़ कुल कमाएगी। जो कि काफी कम है। इसलिए ये भी तय है कि फिल्म को लेकर सारे कयास गलत साबित होंगे। फिल्म का रिव्यू आ चुका है। दंगल का रिव्यू पढ़िए यहां। इसके बाद कौन फिल्म देखना नहीं चाहेगा।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान की सुलतान इस साल बॉक्स ऑफिस की सबसे कमाऊ फिल्म है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में बहुत कुछ ऐसा था जिसकी लोगों ने खिंचाई भी की। आप भी याद कर लीजिए सुलतान के ये डायलॉग्स जो हाजमोला से भी हज़म नहीं हुए थे।
बहरहाल, दंगल रिलीज़ हो रही है और आमिर खान ने खुद साफ किया कि वो चाहते हैं कि लोग सुलतान और दंगल में तुलना करें। क्योंकि तब फिर कम से कम वो दंगल देखने तो जाएंगे।
वैसे जानिए सुलतान सलमान और दंगल आमिर की बॉक्स ऑफिस टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications