#BoxOffice: चीन में 200 करोड़ के पार पहुंची दंगल...पूरे होंगे 1500 करोड़ ?
आमिर खान स्टारर दंगल ने आखिरकार अपना कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। विश्व में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनने के बाद, दंगल अब बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ की फिल्म बनने जा रही है।
आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा कर ही लिया है। फिल्म चीन में रिलीज़ की गई है और ताईवान सहित पूरे चीन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है ।
और अब 10 दिनों में चीन में 200 करोड़ की कमाई कर, दंगल का कुल कलेक्शन लगभग 930 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म अब अपने 1000 करोड़ के कलेक्शन की तरफ पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी तरफ, आधिकारिक तौर पर दंगल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स फिल्म का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई। चौथे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म ने 13 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली।
गौरतलब है कि ओपनिंग के दिन ही 4 बजे तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में दंगल ने लगभग 7.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म अभी भी चीन में धमाकेदार कमाई कर रही है और ऐसे में देखना है कि क्या क्या ये 1500 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications