बाहुबली से टक्कर के लिए आमिर खान का दंगल - 6 दिन में 123 करोड़
आमिर खान स्टारर दंगल ने आखिरकार अपना कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। विश्व में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनने के बाद, दंगल अब बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ की फिल्म बनने जा रही है।
आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा कर ही लिया है। फिल्म अब चीन में रिलीज़ की गई है और ताईवान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने चीन में 13 करोड़ की ओपनिंग की थी।
और अब 6 दिनों में चीन में 123.6 करोड़ की कमाई कर, दंगल का कुल कलेक्शन लगभग 860 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म अब अपने 1000 करोड़ के कलेक्शन की तरफ पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी तरफ, आधिकारिक तौर पर दंगल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स फिल्म का विरोध कर रहा है जिसके चलते 9000 की बजाय, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई। चौथे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म ने 13 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद चौथे दिन 18 करोड़ की कमाई कर ली। फिलहाल दंगल का कुल चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 123 करोड़।
गौरतलब है कि ओपनिंग के दिन ही 4 बजे तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में दंगल ने लगभग 7.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। माना रहा है कि 40 मिलियन कमाते ही दंगल 1000 करोड़ कलब में एंट्री कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications











