#BoxOffice: दूसरे शनिवार दंगल ने बाहुबली 2 को पटक दिया....रिकॉर्ड तो़ड़ कमाई!
आमिर खान की दंगल, चीन में बवाल काट रही है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने बाहुबली 2 को धूल चटा ही दी। दंगल ने एक ही दिन में चीन में 7000 स्क्रीन पर 83 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है।
बॉलीवुड ने आखिरकार बाहुबली को जवाब देना शुरू कर दिया है। आमिर खान की दंगल ने चीन में दूसरे शनिवार को जो तहलका मचाया है, उससे तो कम से कम यही लगता है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की मानें तो दूसरे शनिवार को दंगल ने चीन में 83 करोड़ की कमाई की है।
यानि कि किसी भी फिल्म के लिए देश में, ओवरसीज़ में, सिंगल डे की सबसे ज़्यादा कमाई। बाहुबली हिंदी ने करीब 40 - 43 करोड़ की कमाई हर दिन की थी। और दंगल का कलेक्शन उससे दोगुना है।

इस लिहाज़ से देखा जाए तो दंगल ने बाहुबली का भी सिंगल डे रिकॉर्ड तोड़ा है। क्योंकि बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं में मिलकर 121 करोड़ की कमाई की थी वहीं, दंगल ने केवल चीन में 83 करोड़ की कमाई कर डाली है।
वहीं बाहुबली 9000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी तो दंगल चीन में 7000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। इससे ये तो तय है कि दंगल और बाहुबली में अब कड़ी टक्कर शुरू हो चुकी है। दोनों ही फिल्में 1500 करोड़ के बॉक्स ऑफिस सफर की तरफ बढ़ चुकी हैं।
अब देखना है कि दोनों फिल्में एक दूसरे को कैसी टक्कर देती हैं। दंगल भी 1000 करोड़ पार कर चुकी है वहीं बाहुबली 1250 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बाहुबली को रिलीज़ हुए अभी 17 दिन हुए हैं।
गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से केवल दो ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की बात हो रही है - दंगल और बाहुबली 2। अब दंगल की बात तो हो चुकी है, बाहुबली हिंदी ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन पर भी एक नज़र डाल ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











