दंगल Vs बाहुबली 2: बॉक्स ऑफिस पर 2100 करोड़ और 2700 करोड़ पर THE END!

दंगल और बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 2000 करोड़ का सफर तय करेगी। लेकिन दिक्कत ये है कि दंगल का ये आखिरी राउंड है और बाहुबली 2 का पहला राउंड। जानिए दोनों फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के कयास।

दंगल और बाहुबली 2 की टक्कर बीते दिनों में बहुत दिलचस्प हुई और बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिला। जहां एक तरफ बाहुबली 2 1535 करोड़ कमाकर आगे की तरफ बढ़ तो रही है पर ढीली हो चुकी है।

वहीं दंगल बाहुबली 2 को सबसे बड़ी भारतीय फिल्म के सिंहासन से उतार कर लगभग 1600 करोड़ की तरफ बढ़ रही है और चीन में फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है और प्रदर्शन भी।

dangal-box-office-baahubali-2-box-office-lifetime-predictions

बाहुबली की हर दिन की कमाई अब 4 - 6 करोड़ पर आकर सिमट गई है वहीं दंगल चीन में हर दिन लगभग ॊ8 से 20 करोड़ कमा रही है। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

लेकिन दंगल की ये खुशी बस कुछ ही दिनों की है। दंगल की कमाई का ये दूसरा फेज़ है। फिल्म 7000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। और बाहुबली 2 का चीन में रिलीज़ होना बाकी है।
[#SeedhiBaat: 100 करोड़ तो सलमान अक्षय की फीस है...कहां से बनाएंगे बाहुबली!]

फिलहाल दोनों ही फिल्में 2000 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है और अभी बाहुबली 2 अपने पहले फेज़ में 1700 करोड़ की कमाई करेगी। वहीं दंगल अपने दूसरे फेज़ में 800 करोड़ की कमाई कर चुकी है और कुल 1600 करोड़ कमा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X