..................... Dacoit Box Office Day 1: Mrunal Thakur's 'Dacoit' earns this much money on the first day - Hindi Filmibeat

Dacoit Box Office Day 1: धुरंधर 2 की धमक हुई कम, पहले ही दिन 'डकैत' ने कमा डाले इतने रुपए

Dacoit Box Office Day 1: धुरंधर 2 की धमक कुछ कम हुई है और अब बॉक्स ऑफिस डकैत को लेकर चर्चा हो रही है। मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है।

Dacoit

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने शुक्रवार यानि 10 अप्रैल को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ये एक अच्छी शुरुआत है पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है।

इन 6 करोड़ के कलक्शन की बात करें तो ज्यादातर हिस्सा तेलुगू संस्करण से आया है जबकि हिंदी में इस फिल्म ने सिर्फ 12 प्रतिशत ही कमाई की है। फिल्म का ट्रेलर कमाल का लग रहा था और रिलीज होकर इसकी उत्सुकता बढ़ा दी थी।

शानदार अभिनय

गौरतलब है कि इस फिल्म में मृणाल ठाकुर को लेकर काफी तारीफें हो रही हैं और अदिवी शेष भी कमाल लगे हैं। दोनों ने पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा की है और ये अपने आप में कमाल के दिखे हैं। डकैत एक लव स्टोरी को लोग पसंद कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी शनिवार और रविवार को फिल्म की स्थिति क्या होगा। कहानी को लेकर भी लोगों की मिली जुली राय है, फिल्म शुरुआत में काफी अच्छी और उलझा के रखने वाली है लेकिन अंत तक ये काफी कंफ्यूज करने वाली है। मृणाल ठाकुर को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा गया है।

इस फिल्म में हिंदी और तेलुगू में फिल्माया है। प्यार और विश्वासघात की ये कहानी लोगों को कितना हिट करती है ये दो-तीन दिनों में लोगों को पता चल जाएगा। धुरंधर 2 की गूंज अभी भी सुनाई दे रही है और उसके सामने ये फिल्म कितना कलेक्शन करने में कामयाब होगी ये तो आने वाली वक्त ही बताने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X