बॉक्स ऑफिस पर दबंग 3 का एक हफ्ता, बिल्कुल धीमी पड़ी चुलबुल की दबंगई, जानिए कलेक्शन
सलमान खान जब भी बड़े परदे पर आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर जश्न मनता है। क्योंकि वो एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हैं और नए रिकॉर्ड बनाते हैं। खासतौर से तब जब वो किसी त्योहार पर आते हैं। लेकिन इस बार चुलबुल पांडे आए तो सही लेकिन धमाके नहीं कर पाए हैं। सलमान खान की दबंग 3 को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिल्म ने केवल 113 करोड़ की कमाई की है।
आखिरी दिन दबंग 3 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6 - 7 करोड़ की कमाई की है। हालांकि देखा जाए तो फिल्म का कलेक्शन सोमवार की तुलना केवल 25 प्रतिशत ही गिरा। जबकि एक दिन पहले ही फिल्म को एक नेशनल हॉलीडे मिल चुका है।

हालांकि, इस धीमे बॉक्स ऑफिस का कारण सीधा देश में चल रहे है CAA NRC विरोध से जोड़ा जा सकता है। इसके कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत ही की थी। शुक्रवार - शनिवार को फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन सलमान का मानना है कि फिलहाल नागरिकों की सुरक्षा, फिल्म से ज़्यादा ज़रूरी है।
बहरहाल, जिस हिसाब से दबंग 3 का कलेक्शन है, माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ तक ही पहुंच पाएगा। यहां जानिए दबंग 3 से पहले सलमान खान के सबसे बड़ेे हफ्ते -


Click it and Unblock the Notifications











