दबंग 3 बॉक्स ऑफिस - चौथे दिन औंधे मुंह गिरे सलमान खान, नहीं चली दबंगई
दबंग 3 के लिए सोमवार का दिन भी निराशाजनक रहा और फिल्म ने कुल 9 - 10 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म कलेक्शन के मामले में लगभग 55 - 60 फीसदी नीचे गिरी। जबकि बाकी फिल्में - जुमांजी, पति, पत्नी और वो और मर्दानी ने सोमवार के लिहाज़ से बेहतर कमाई की।
चार दिनों में दबंग 3 की कमाई कुल कमाई 92 - 94 करोड़ के करीब है। फिल्म ने सोमवार को धीमी शुरूआत करते हुए सुबह 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। रात तक ये आंकड़ा केवल 25 प्रतिशत तक पहुंचा।

कुल मिलाकर दबंग 3 ने सोमवार को केवल 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। फिल्म के लिए आने वाले दिन और भी मुश्किल होने वाले हैं क्योंकि अगले हफ्ते रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज़।
दबंग 3 को प्रभुदेवा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और फिल्म से मेहश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर ने अपना डेब्यू किया है। जानिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications