Crew Worldwide Collection: फीमेल लीड्स ने की हाईएस्ट ओपनिंग, वर्ल्डवाइड किया धमाकेदार कलेक्शन

Crew Worldwide Collection

Crew Worldwide Collection: करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू आखिरकार सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है और फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन का कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। मजेदार और हंसी ठहाकों से भरी यह फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देगी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हैं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग की है जिसमें 10.28 करोड़ की कुल कमाई इंडिया में हुई है, जबकि इसने 20.07 करोड़ रुपये की वर्ल्ड वाइड कमाई की है। इसके साथ ही, फीमेल लीड्स द्वारा बनाई गई फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया है।

बता दें कि फिल्म का बजट 50 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और भी शानदार कलेक्शन करने को तैयार है। अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है तो क्रू के साथ एक सिनेमाटिक सफर के लिए तैयार हो जाइए, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। बता दें कि इसे राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया है, यह बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की हाईली एंटीसिपेटेड फिल्म है और अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।

क्रू फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म में तीन एयर होस्टेस दिखाई गई हैं और तीनों की ही अलग उम्र है। फिल्म में तबू गीता सेठी हैं करीना कपूर जैस्मीन कोहली बनी हैं और दिव्या राणा का किरदार कृति सेनन निभा रही हैं। कोई मेकअप और फैशन की दीवानी होती है तो कोई सोशल मीडिया की। कहानी में उतार चढ़ाव तब आते हैं जब इन तीनों को भी एयरलाइन्स के 4000 कर्मचारियों समेत 6 महीने का वेतन नहीं मिलाता है उसके बाद तीनों अपना शातिर दिमाग लगाती हैं और एक बड़ा हाथ मारती हैं फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए सिनेमाघरों में देखें क्रू।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X