Crakk vs Article 370 Box Office- यामी गौतम के सामने फीका पड़ा विद्युत का स्टारडम, पहले दिन की सिर्फ इतनी कमाई?

Crakk VS Article 370 Box Office Day 1- शुक्रवार 23 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हुई हैं। एक यामी गौतम की आर्टिकल 370 और दूसरी विद्यत जामवाल की क्रैक। इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर काफी चर्चा थी और ऐसा कहा जा रहा था कि क्रैक इस रेस में आगे निकल जाएगी।
हालांकि क्रैक बनाम आर्टिकल 370 की इस रेस में पहले दिन यामी ने बाजी मार ली है। कमाई के मामले में आर्टिकल 370 ने क्रैक को काफी पीछे छोड़ दिया है। जैसे ही पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई वो हैरान करने वाली है।
किसने की कितनी कमाई?
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ने द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है। द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन मात्र 3.55 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा बात करें क्रैक की तो इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का बिजनेस किया है। लोग इस कलेक्शन से इसलिए हैरान हैं क्योंकि विद्युत दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी हैं। इसके अलावा फिल्म आर्टिकल 370 की कमाई को पार करने में नाकाम रही।
कैसा होगा वीकेंड?
हालांकि अभी शनिवार और रविवार इस वीकेंड पर बाकी है और सोमवार को शब-ए-बरात की छुट्टी है। ऐसे में इस लंबे वीकेंड पर ये दोनों फिल्में क्या गुल खिलाती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। ट्रेड पंडितों का मानना है कि वीकेंड पर विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक जाहिर तौर पर आर्टिकल 370 को पार करने वाली है। विद्युत काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आए हैं।
अभिनय क्षेत्र की बात करें तो यामी ने आर्टिकल 370 में दमदार अभिनय किया है और लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। इसके अलावा क्रैक में नोरा फतेही ने काफी अच्छा काम किया है। हालांकि आइटम नंबर्स के लिए वो जानी जाती हैं लेकिन ये अवतार लोगों को पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











