Crakk vs Article 370 BO Day 2- दूसरे दिन भी आर्टिकल 370 ने मारी बाजी, क्रैक रह गई इतने पीछे

Crakk vs Article 370 Box Office Day 2- 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीँ। पहली विद्युत जामवाल स्टारर क्रैक तो दूसरी आर्टिकल 370 जिसके लीड रोल में यामी गौतम नजर आई हैं। पहले दिन तो फिल्म आर्टिकल 370 ने क्रैक को पछाड़ दिया था।
अब लोग ये जानना चाहते हैं कि दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 24 फरवरी यानि शनिवार के आंकड़े सामने आए हैं। दूसरे दिन भा यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की धमक जारी है और इस फिल्म ने क्रैक से ज्यादा पैसे कमाए हैं।
क्रैक की कमाई
विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही की फिल्म क्रैक ने पहले दिन करीब 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि फैंस को इससे नंबर की उम्मीद नहीं थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन नीचे आया है और फिल्म ने मात्र 2.7 करोड़ का बिजनेस किया है। विद्युत जामवाल की ये फिल्म लोगों को उतना रास नहीं आ रही है जितनी इसको लेकर उम्मीद जताई जा रही थी।
आर्टिकल 370 की कमाई
पहले दिन यामी गौतम की इस फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई का स्तर ऊँचा हुआ है। फिल्म ने शनिवार को करीब 7.5 करोड़ की कमाई की है। अब देखने वाली वाली बात होगी कि वीकेंड तक दोनों फिल्में किस पोजीशन पर पहुंचती हैं। जिस तरह से यामी गौतम की फिल्म के लिए लोग थिएटर्स में जा रहे हैं तो लगता है कि क्रैक काफी पीछे रहने वाली है।
दोनों फिल्मों को लेकर लंबे समय से चर्चा थी लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने के बाद क्रैक के हाल खराब हो जाएंगे। इस महीने दोनों फिल्में काफी सुर्खियों में रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











