Crakk Jeetega To Jiyega BO Collection Day 3: विद्युत जामवाल की फिल्म ने तीसरे दिन इतना किया कलेक्शन, जानें यहा

Crakk Jeetega To Jiyega Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड में अपने एक्शन और शानदार पर्सनालिटी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा सभी का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 4.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 2.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक टोटल 8.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। उस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। बता दें कि फिल्म को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 और शाहिद कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी टक्कर दे रही है।
आर्टिकल 370 दे रही है टक्कर
आपको बता दें कि क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) के साथ ही यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज हुई थी। 'आर्टिकल 370' 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है और फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। बता दें कि फिल्म ने अब तक 23.14 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में कब्जा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











