BOC: बॉक्स ऑफिस रेस मे 'कूली' ने वॉर 2 को बुरी तरह से पछाड़ा, सामने आए चौंकाने वाले नंबर!

Box Office Collection

War2 Vs Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म "कूली" और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की "वॉर 2" 14 अगस्त को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों को लेकर पहले से ही खूब चर्चा थी और रिलीज के बाद इनका बॉक्स ऑफिस पर धमाका साफ देखने को मिला। पहले ही दिन दोनों फिल्मों ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए थे, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

'कूली' की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk.com के अनुसार, लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म कूली ने रिलीज के 13वें दिन लगभग 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और सौबिन शाहीर अहम किरदारों में हैं, जबकि आमिर खान एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आए। 12वें दिन भी फिल्म ने इतने ही पैसे कमाए थे। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 263.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले हफ्ते में कूली ने 229.65 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की थी। आज़ादी के मौके पर 15 अगस्त शुक्रवार को पड़ा और फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी, जिससे इसे चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला और शुरुआत शानदार रही।

'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने भी शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जबकि कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन लगभग 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 2.15 करोड़ रुपये रहा था। कुल मिलाकर वॉर 2 की अब तक की कमाई 227.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।

कौन है आगे?

दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब तक की कमाई के हिसाब से रजनीकांत की 'कूली' ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से आगे है।

More from Filmibeat

Read more about: coolie box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X