BOC: 'कूली ने बजाया 'वार 2' का बैंड! बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का धमाका, ऋतिक-जूनियर NTR पड़े फीके

Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म 'कूली' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, आमिर खान, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे बड़े सितारे नजर आए।
'कूली' का कलेक्शन
'कूली' ने अपनी रिलीज के शानदार कमाई की थी। इस फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन 65 करोड़ रुपए था। वहीं, पहले हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ को पार कर गया था। हालांकि, शुरुआती दिनों की शानदार कमाई के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूली ने आठवें दिन लगभग 6.25 करोड़ कमाए। अब तक इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 229.75 करोड़ हो चुका है।
Worldwide कमाई भी शानदार
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कूली ने धमाल मचाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो रजनीकांत की फिल्मों के लिए एक और मील का पत्थर साबित हुआ।
'वॉर 2' से थीं बड़ी उम्मीदें
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त है। इससे पहले आई वॉर (ऋतिक और टाइगर श्रॉफ स्टारर) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, ऐसे में दर्शकों को इस सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें थीं।
ओपनिंग और कलेक्शन
फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वीकडेज आते-आते इसकी कमाई घट गई। आठवें दिन में 'वॉर 2' की कमाई करीब ₹5 करोड़ रही। इस फिल्म का भी कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार जा चुका है।
Box Office Clash में कौन आगे?
दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की छुट्टी ने इन्हें एक्सटेंडेड वीकेंड का बड़ा फायदा दिया। कूली: पहले हफ्ते में ₹200 करोड़ पार किए और वर्ल्डवाइड ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार किया। वहीं वॉर 2 ने दूसरे हफ्ते में ₹200 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। इन आंकड़ों से साफ है कि शुरुआती मुकाबले में रजनीकांत की 'कूली' ने 'वॉर 2' से बढ़त बना ली है।
रजनीकांत की 'कूली' ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को पीछे छोड़ दिया है। जहां 'कूली' ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किए हैं, वहीं 'वॉर 2' अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद थोड़ी कमजोर स्थिति में नजर आ रही है। आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म लंबे समय तक टिक पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











