..................... Coolie Box Office Collection Day 4 Rajinikanth starrer movie 200 crore club ke kareeb - Hindi Filmibeat

Coolie BOC: रजनीकांत की फिल्म कर रही छप्परफाड़ कमाई, 4 दिन में किया इतने करोड़ का बिजनेस

Coolie

Coolie Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चौथे दिन (रविवार) इसकी कमाई में थोड़ी कमी आई, लेकिन फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने ही वाली है।

चौथे दिन कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन लगभग 35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। शनिवार को फिल्म ने 39.5 करोड़ कमाए थे, यानी रविवार को कमाई में करीब 11% की गिरावट आई। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म चार दिनों में कुल 194.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

अलग-अलग भाषाओं में शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म को मूल रूप से तमिल भाषा में रिलीज किया गया है और इसके डब वर्जन हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा 1,053 शो हुए। इसके बाद बेंगलुरु (714 शो) और कोयंबटूर (355 शो) में भी फिल्म ने बढ़िया रिस्पॉन्स पाया। हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग्स दिल्ली-एनसीआर (278 शो), मुंबई (211 शो) और अहमदाबाद (217 शो) में मिलीं। वहीं, हैदराबाद ने तेलुगु दर्शकों के लिए सबसे ज़्यादा 542 शो होस्ट किए।

कूली बनाम वॉर 2

इस बार इंडिपेंडेंस डे वीक पर दो बड़ी फिल्में टकराईं- कूली और वॉर 2। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं। चौथे दिन की कमाई में रजनीकांत की कूली ने बाजी मारी। जहां वॉर 2 ने लगभग 31 करोड़ रुपये कमाए, वहीं कूली की कमाई 35 करोड़ रुपये रही। अभी तक वॉर 2 का कुल कलेक्शन 173.60 करोड़ है, जबकि कूली का आंकड़ा 194.25 करोड़ तक पहुंच चुका है।

फिल्म की स्टार कास्ट

लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहीर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और रचिता राम जैसे बड़े कलाकार नजर आए हैं। इसके अलावा आमिर खान और पूजा हेगड़े भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देते हुए दिखाई देंगे।

Read more about: coolie box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X