BOX OFFICE: धमाकेदार एक्शन का फायदा.. उम्मीद से बढ़कर मिली ओपनिंग!
विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 2 ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। यहां जानें फिल्म का कलेक्शन।
विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 'कमांडो 2' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन बता दें, एक्शन के मामले में फिल्म को सभी ओर से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। शायद इसी का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिल रहा है।
[शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. तो सलमान की फिल्में भी कमा लेंती कुछ और करोड़!]
फिल्म की ओपनिंग ऐवरेज रही है। शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ की ओपनिंग दी है। खास बात यह है कि ट्रेड एनालिस्टों ने फिल्म से 4 करोड़ तक उम्मीद की थी। लेकिन फिल्म ने सबको हैरान कर दिया।

ओपनिंग देखकर उम्मीद की जा रही फिल्म वीकेंड पर 10 करोड़ के पार जा सकती है। फिलहाल फिल्म के पास कमाई के लिए सिर्फ 10 मार्च तक का समय है। क्योंकि 10 मार्च को वरूण धवन- आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हो रही है, जिसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
यहां जानें 2017 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications