धमाकेदार एक्शन.. लेकिन BOX OFFICE पर ठंडी शुरुआत!

विद्युत जामवाल और अदा शर्मा स्टारर फिल्म कमांडो 2 का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल। जानें यहां। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

By Neeti

अदा शर्मा और विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 2 देशभर में रिलीज हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि इस हफ्ते और कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अरबाज़ खान की 'जीना इसी का नाम है' को लेकर कुछ खास क्रेज नहीं देखा जा रहा है। जिसका फायदा कमांडो 2 को मिल सकता है। अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 भी सिर्फ कुछ एक स्क्रीन पर बची हैं।

['सलमान, आमिर सुपरस्टार हैं.. शाहरूख से मेरी कंपिटिशन नहीं....']

लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं कि कमांडो 2 मल्टीप्लेक्सस पर छा जाएगी। लेकिन फिल्म छोटे शहरों में सिंगल स्क्रीन पर अच्छी शुरुआत ले सकती है। फिल्म की ओपनिंग भले ही ऐवरेज हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस टिके रहना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

Commando 2

पहली फिल्म कमांडो को ओपनिंग के साथ अच्छा रिस्पॉस मिला था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट नहीं रही थी।ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो कमांडो 2 की ओपनिंग 2-4 करो़ड़ के बीच हो सकती है। जबकि पहले वीकेंड तक फिल्म 8-9 करोड़ की कमाई कर सकता है।

खैर, अगले ही हफ्ते आ रही है वरूण धवन- आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'.. जिसे लेकर अभी से युवाओं के बीच काफी उत्साह है। बहरहाल, यहां जानें मार्च में और कौन कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X