Box Office: आपस में भिड़ेंगे दत्त, कपूर और देओल- सबसे बड़ी टक्कर के लिए हो जाइए तैयार!
हिंदी सिनेमा के लिहाज से इस वीक का शुक्रवार काफी दिलचस्प और महा क्लैश से गुजरने वाला है। इसकी वजह है एक साथ तीन बिग स्टार्स की फिल्मों का रिलीज होना। 20 सितंबर को एक साथ सोनम कपूर की द जोया फैक्टर, संजय दत्त की प्रस्थानम और सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो रही है।
दर्शकों के पास इन तीन अलग- अलग जोनर को प्रस्तुत करने वाली फिल्मों में से किसी एक या फिर तीनों को चुनने का पर्याय है। कंटेंट और कास्टिंग के लिहाज से ये तीनों फिल्में एक दूसरे से भिन्न हैं।

लेकिन इस बार दो स्थापित स्टार्स से भिड़ने के लिए सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल को सामने खड़ा कर दिया है। इन तीनों के बीच अब तक का सबसे बड़ा क्लैश होना तय है। चलिए जानते हैं कैसे..
sanjay dutt karan deol sunny deol sonam kapoor box office संजय दत्त करण देओल सनी देओल सोनम कपूर बॅाक्स ऑफिस


Click it and Unblock the Notifications