..................... Christopher Nolan’s Oppenheimer 3 AM show goes housefull, ticket sold at Rs 2450 in India, know advance booking details - Hindi Filmibeat

भारत में Oppenheimer का जलवा, सुबह 3 बजे के शोज भी हो चुके हैं हाउसफुल, टिकट का दाम सुनकर होश उड़ जाएंगे

christopher-nolan-oppenheimer-3-am-show-goes-housefull-ticket-sold-at-rs-2450-india-advance-booking

Oppenheimer advance booking: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' को लेकर भारत में तहलका मचा हुआ है। ये इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लिहाजा, एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है और जो नतीजे हैं, वो बेहद शानदार हैं।

लोग नोलन की इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि एक थिएटर में फिल्म का पहला शो शुक्रवार का दिन लगते ही रात 12:01 am पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की अकेले भारत में 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।

2450 रुपए तक में मिल रहे हैं टिकट

खास बात है कि भारत में अलग-अलग शहरों में टिकटों की कीमत अलग-अलग है। देश में सबसे महंगे टिकट की कीमत 2,450 रुपये है और यह पूरा बिक चुका है। फिल्म के प्रति दीवानगी और प्रचार को देखते हुए टिकटें तेजी से बिक रही हैं।

सुबह 3 बजे के शोज भी हो चुके हैं हाउसफुल

बता दें, मुंबई में पीवीआर INOX: फीनिक्स पैलेडियम, लोअर परेल में फिल्म की रिलीज के पहले दिन एक नाइट शो के लिए महंगी टिकट बेची जा रही है। शो में 1,800 रुपये में टिकट भी उपलब्ध है और इसके टिकट भी लगभग बिक चुके हैं। यहां के मल्टीप्लेक्स में 'ओपनहाइमर' के कुल 16 शो हैं। मुंबई के कई आईमैक्स थिएटर भी सुबह के शुरुआती शो 3 बजे और 3:30 बजे, 7:30 और 8:00 बजे की पेशकश कर रहे हैं।

बता दें, 'ओपेनहाइमर' की कहानी भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानि न्यूक्लियर बम के आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। इस फिल्म में किलियन मर्फी लीड रोल में दिखेंगे। वहीं, फिल्म का बजट लगभग 100 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X