BOX OFFICE: सुशांत- श्रद्धा की 'छिछोरे' ने पहले वीकेंड की धमाकेदार कमाई, जानें कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म छिछोरे सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म के कंटेंट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक 35.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ और रविवार को 16.41 करोड़ का कलेक्शन किया है। देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार से फिल्म का क्या हाल रहता है।
यह सुशांत सिंह राजपूत की दूसरे सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म एमएस धोनी ने जहां 66 करोड़ की ओपनिंग वीकेंड दी थी, वहीं केदारनाथ को पार कर छिछोरे बनी है दूसरी सबसे बड़ी ओपनर। केदारनाथ ने पहले वीकेंड पर 27.75 करोड़ की कमाई की थी।

कॉलेज लाइफ और दोस्तों पर बनी यह फिल्म लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए कम से कम 80 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। ट्रेड पंडितों की मानें, यदि फिल्म पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है, तो वीकेंड पर फिल्म फिर अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' 'छिछोरे' की कमाई पर रोक लगा सकती है।
'ड्रीम गर्ल' का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लिहाजा, इससे छिछोरे जरूर प्रभावित होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए चार दिन है। दंगल के बाद नितेश तिवारी की यह अगली फिल्म है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications