Box Office: उरी और कबीर सिंह के बाद 'छिछोरे' बनी 'बेस्ट थर्ड वीकेंड' देने वाली फिल्म!
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' ने रिलीज के तीसरे वीकेंड भी सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और कबीर सिंह के बाद यह साल 2019 की एक और ऐसी फिल्म बन गयी है जो सबसे अच्छा तीसरा सप्ताहांत का स्वाद चखने में कामयाब रही है। फिल्म ने अब तक 127.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है।
साजिद नाडियाडवाला की इस साल रिलीज हो चुकी अन्य फ़िल्म 'सुपर 30' भी संयोगवश एक शिक्षा आधारित फिल्म थी और सुपरहिट रही थी। दोनों ही फिल्मों को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनाया गया था।

'छिछोरे' के कॉलेज ड्रामा ने दर्शकों के जहन में बीते दिनों की यादें ताज़ा कर दी है और ये ही वजह है कि फ़िल्म को देश भर में काफ़ी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। छिछोरे ने अब तक 106 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।
जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद, छिछोरे के साथ साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज एक बार फिर एक साथ वापसी कर रहे हैं।
ट्रेड पंडितों की मानें तो 'छिछोरे' सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। यह फिल्म एमएस धोनी की कमाई को पार कर सकती है। फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने 133 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications