BOX OFFICE: दूसरे वीकेंड भी 'छिछोरे' की धमाकेदार कमाई- 100 करोड़ करोड़ में होगी एंट्री
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुजार लिये हैं। लेकिन फिल्म धीमी का नाम ही नहीं ले रही। अपने दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। रविवार को 10.47 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म अब 94.06 करोड़ तक पहुंच चुकी है। आने वाले एक, दो दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो 'छिछोरे' सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। यह फिल्म एमएस धोनी की कमाई को पार कर सकती है।

खास बात है कि इस शुक्रवार रिलीज आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल के सामने भी छिछोरे पूरी मजबूती के साथ टिकी रही। फिल्म ने शुक्रवार को 5.34 करोड़, शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह शानदार आंकड़ा है। 2019 में अब तक 10 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। अब छिछोरे भी इस लिस्ट में शामिल होगी।
यहां जानें 2019 में किन फिल्मों में किया है 100 करोड़ पार-


Click it and Unblock the Notifications