छपाक बॉक्स ऑफिस - एक हफ्ते तानाजी के सामने डटकर खड़ी रही फिल्म, जानिए कुल कलेक्शन
दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक, गुरूवार को भी अजय देवगन की फिल्म के सामने डटकर खड़ी रही। गुरूवार, सातवें दिन, फिल्म ने 13 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ 2 करोड़ की कमाई की।
फिल्म की कुल कमाई 28.5 करोड़ पहुंच चुकी है। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को धीरे धीरे ही सही लेकिन अभी भी दर्शक मिल रहे हैं जो कि फिल्म के लिए अच्छा है।

मेघना गुलज़ार की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। लक्ष्मी अग्रवाल एक एसिड अटैक पीड़िता हैं जिन्होंने एसिड अटैक से उबरने के बाद, पीड़िताओं के रोज़गार के लिए काम किया।
वहीं लक्ष्मी ने भारत में एसिड की बिक्री पर रोक के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया और कानूनी लड़ाई भी लड़ी। छपाक में उनकी कहानी को परदे पर उतारा गया है।


Click it and Unblock the Notifications