Chhaava Box Office- 21वें दिन भी जारी है विक्की कौशल की गुर्राहट, छावा ने कमा डाले इतने रुपए?

Chhaava Box Office Day 21- विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर राज करना शुरु कर दिया था। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया है।
अब इस फिल्म के 21 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है और ये काफी हैरान करने वाली है। फिल्म अपने तीसरे सप्ताह में है लेकिन अभी भी इसमें जान बाकी है।
हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि इस फिल्म ने 21वें दिन करीब 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ फिल्म ने कुल 478.05 का कलेक्शन अब तक कर लिया है।
मेकर्स की नजर इसपर है कि कब फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन करती है। विक्की कौशल काफी समय से इस तरह की एक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने रिलीज होकर पहले दिन करीब 31 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके बाद लगातार अच्छी कमाई जारी है।
रश्मिका मंदाना के साथ धमाका
इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना है और कहा जाता है कि रश्मिका का फिल्म में होना हिट की गारंटी माना जाता है। फिलहाल वो छावा के अलावा सलमान खान के साथ भी काफी जल्दी नजर आने वाली है। जी हां, रश्मिका मंदाना सिकंदर को लेकर चर्चा में है और इस ईद के मौके पर धमाका करने के लिए आ रही हैं। देखने वाली बात होगी कि सिकंदर कैसी फिल्म साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











