Chhaava Box Office: औरंगजेब की क्रूरता से हिला बॉक्स ऑफिस, 'छावा' ने 22वें दिन बनाया 2025 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana ) की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस (Chhaava Box Office Record) पर रिकॉर्ड की जो झड़ी तैयार की है वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं और लागत वसूलने के बाद ये फिल्म अब हर रोज नए नए रिकॉर्ड (Chhaava 500 Crore) बनाती जा रही है।
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके बाद अभी भी फिल्म की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगने का नाम नहीं है। छावा ने पहले हफ्ते 225.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ रुपये की कमाई की और ऐसा करते ही इसने बाहुबली 2 (69.75 करोड़) और स्त्री 2 (72.83 करोड़) का तीसरे हफ्ते में कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, तीन हफ्तों में फिल्म की कमाई 496.40 करोड़ रुपये रही।
500 करोड़ पार फिल्म की कमाई
फिल्म ने 22वें दिन यानी आज सैक्निल्क के मुताबिक, 6.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और 10:55 बजे तक फिल्म की टोटल कमाई 502.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
छावा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
छावा अब उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है जिन्होंने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म साल 2025 में ये आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसके पहले स्काई फोर्स, देवा, विदामुयार्ची और थंडेल जैसी बड़ी फिल्में भी ये नहीं कर पाईं।
छावा का बजट
छावा को करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका रोल विक्की कौशल ने बेहतरीन तरीके से निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications











