..................... Chhaava box office record vicky kaushal film becomes first 400 crore film on 15th day Chhaava box office collection - Hindi Filmibeat

15 दिन 400 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल का जयघोश, ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल की पहली फिल्म बनी छावा

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कब्जा कर लिया है। हर दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसे नए नए रिकॉर्ड (Chhaava Box Office Record) बना रही है जिन्हे देखने के बाद लग रहा है कि जैसे ऑडियंस इस फिल्म को एक बार देखने के बाद बार बार बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

छावा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

शुक्रवार को छावा को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 15वें दिन विकी कौशल रश्मिका मंदाना की ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना ये दिलतस्प होगा कि इस साल विकी की इस फिल्म का रिकॉर्ड कौन सी फिल्म तोड़ पाएगी।

छावा की अब तक की कमाई

इसके साथ ही छावा की 15 दिनों की कमाई की बात करें तो तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'छावा' ने 31 करोड़ से खाता खोला था। इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 219.25 करोड़ रुपये रहा था। वहीं दूसरे हफ्ते में 'छावा' ने 180.25 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 15वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।

छावा का 400 करोड़ का रिकॉर्ड

'छावा' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 412 करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है। दरअसल 'छावा' 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल 2025 की पहली फिल्म बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X