Chhaava Box Office: बॉक्स ऑफिस के तख़्त-ओ-ताज पर विकी कौशल का कब्जा, अंगार बनी छावा ने कमाए इतने करोड़

Chhaava Box Office

Chhaava Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना स्टारर हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। फिल्म का कलेक्शन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही फिल्म हर गुजरते दिन के साथ कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड भी बना रही है।

जहां एक ओर फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी तो वहीं चौथे दिन ये फिल्म कमाई के मामले में और भी ज्यादा आगे निकल पड़ी है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो 'छावा' ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में 19.35 फीसदी की तेजी आई और इसने 37 करोड़ कमाए।

वहीं तीसरे दिन 'छावा' ने 31.08 फीसदी के उछाल के साथ 48.5 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ हए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 24 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'छावा' का चार दिनों का कुल कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया है।

'छावा' रिलीज के पहले दिन से रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर के साथ विक्की कौशल के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं चौथे दिन 'छावा' विक्की की राजी के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड एक्टर के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि राजी का लाइफटाइम कलेक्शन 123.84 करोड़ रुपये था। वहीं 'छावा' ने चार दिन में ही 140 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X