Chhaava Box Office- पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, छावा का क्रेज तोड़ेगा रिकॉर्ड!

chhaava box office Vicky Kaushal

Chhaava Box Office Prediction Day 1- विक्की कौशल की छावा को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। 14 फरवरी को फिल्म रिलीज हो चुकी है और कहा जा रहा है कि विक्की कौशल शानदार ओपनिंग दे सकते हैं।

इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना भी है जो कि साउथ के फैंस को थिएटर्स तक लाने के लिए काफी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से इसके पहले दिन के कुल कलेक्शन का अंदाजा लगाया जा रहा है।

छावा की एडवांस बुकिंग

विक्की कौशल की फिल्म को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 13.78 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। एक साथ इस फिल्म के 14,063 से ज्यादा शो चलेंगे और करीब 4.87 लाख से ज्यादा टिकट बेचे हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन कितना होने वाला है। सोशल मीडिया पर मिल रहे रिसपॉन्स से पता चल रहा है कि फिल्म की लेकर लोगों के अंदर दीवानीगी है।

पहले दिन की कमाई!

विक्की कौशल और रश्मिका मंदानी की ये फिल्म पहले दिन अनुमानित तौर पर करीब 25-26 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म की शानदार ओपनिंग होने वाली है। इस फिल्म को वीकेंड पर काफी फायदा मिलने वाला है। जिस तरह से लगातार इस एडवांस बुकिंग हो रही है तो इसपर एक्सपर्ट ने पहले दिन का आंकड़ा निकालकर सबके सामने रखा है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रियल में कितनी कमाई पहले दिन करती है।

फिल्म से उम्मीदें

विक्की कौशल को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और वो एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। अगर सब सही रहता है तो फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।

Read more about: chhaava vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X