Chhaava Box Office Day 7- विक्की कौशल की दहाड़ जारी, जल्दी पार होगा 300 करोड़ का आंकड़ा!

Chhaava Box Office Day 7- विक्की कौशल ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो किसी को नहीं पता था कि लड़का ये बॉक्स ऑफिस पर एक दिन बवाल मचाएगा।
कौशल अपने शानदार अभिनय से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इस वक्त वो फिल्म छावा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। फिल्म अपनी रिलीज के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 14 फरवरी को रिलीज होकर पहले ही दिन 30 करोड़ की ओपनिंग देने वाली ये फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है।
7 दिनों में काटा बवाल
फिल्म ने रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इस एक सप्ताह में इसने कमाई के नए रिकॉर्ड्स विक्की कौशल के लिए बनाए हैं। महज 7 दिनों के अंदर विक्की कौशल ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और काफी जल्दी इंडिया में 300 करोड़ का आंकड़ा ये फिल्म पार करेगी।
फिल्म में ना सिर्फ विक्की कौशल बल्कि उनके साथ अक्षय खन्ना भी शानदार रोल में है। जिस तरह का रिसपॉन्स फिल्म को मिला है वो काफी चौकाने वाला है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और इसने 7वें दिन भी करीब 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अभी तक फिल्म ने कुल 219.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फैन फॉलोविंग
विक्की कौशल की फैन फॉलोविंग शानदार है और अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनके लिए काफी कुछ करते हैं। उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो वो छा जाती है। छावा एक मराठा लड़ाकों पर बनी फिल्म है जिसमें विक्की कौशल ने शिवाजी महाराज के बेटे का किरदार निभाया है। देखने वाली बात होगी कि इस सप्ताह फिल्म का कलेक्शन कितना होता है।


Click it and Unblock the Notifications