Chhaava Box Office Collection: नवें दिन 'छावा' की दहाड़, जारी है बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection day 9: विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग से तो फैन्स का दिल जीत ही लेते हैं। फिलहाल तो उनकी फिल्म छावा रिलीज हुई है जिसने उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। जी हां, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगा रही है।

फिल्म 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही अपनी धाक जमा ली है। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि नवें दिन भी फिल्म का जलवा जारी है। फिल्म का नवें दिन का रिपोर्ट कार्ड आ गया है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने नवें दिन कितनी कमाई की है।

अब तक फिल्म ने कितनी की कमाई
पहला दिन-31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 25.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 32 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 21.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 23.5 करोड़ रुपये

नवें दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो नवें दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 45 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बंपर कलेक्शन किया है। यह फिल्म का इस हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाला आंकड़ा रहा है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 287.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ
आपको बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म छावा फैन्स को तो पसंद ही आ रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। इसी के साथ इस साल 2025 की 200 करोड़ कमाने वाली छावा पहली फिल्म बन गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के भी आंकड़े को छू लेगी।

Read more about: chhaava
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X