Chhaava Box Office: 16 वें दिन भी जारी है छावा का टशन, विक्की कौशल की फिल्म के आगे यश की फिल्म ने टेके घुटने

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection day 16: विक्की कौशल की लोग इन दिनों जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म छावा रिलीज हुई है जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया है। जी हां, जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से तबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।

फिल्म ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और आज इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और आज भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धूम है। छावा का 16वें दिन का रिपोर्टकार्ड तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब तक फिल्म ने कितनी की कमाई
पहला दिन-31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 25.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 32 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 21.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 23.5 करोड़ रुपये
नवां दिन- 44 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 40 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 18 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 18.5 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 23 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 13.25 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन- 13 करोड़ रुपये

सोलहवें दिन किया बंपर कलेक्शन
छावा के सोलहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16वें दिन धूम मचा दी है। फिल्म ने सोलहवें दिन 21 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 433.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

छावा ने छोड़ा केजीएफ को पीछे
आपको बात दें कि विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 15 दिनों में ही 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं अब छावा ने यश की फिल्म केजीएफ को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि केजीएफ 2 ने 23 दिनों में इस आंकड़े को पार किया था। वहीं प्रभास की बाहुबली 2 ने 15 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं फिल्म की इतनी सफलता देख फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि विक्की की फिल्म छावा जल्द ही 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लेगी।

Read more about: chhaava
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X