Chhaava Box Office Record: छावा ने आज तक बनी हर बॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे, बस ये दोनों फिल्मे अब भी आगे

Chhaava Box Office

Chhaava Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'छावा (Chhaava Box Office Record)' ने बॉक्स ऑफिस पर कहर काट दिया है। छाा की कमाई को एक महीना पूरा होने वाला है। 29 दिनों में इस फिल्म ने बॉलीवुड की तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया है जिसे ना जाने अब कौन सी फिल्म पीछे छोड़ पाए।

छावा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

पहले हफ्ते में 225.28 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़, चौथे हफ्ते में 43.98 करोड़ के साथ छावा ने अभी तक हिंदी में टोटल 540.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा, फिल्म ने तेलुगु से पिछले शुक्रवार से लेकर कल तक यानी 7 दिनों में 2.63 करोड़, 3.31 करोड़, 2.22 करोड़, 1.24 करोड़, 0.95 करोड़, 0.70 करोड़ और 0.75 करोड़ कमाते हुए टोटल 11.80 करोड़ रुपये कमाए। यानी छावा ने हिंदी और तेलुगु मिलाकर 4 हफ्तों में टोटल 552.18 करोड़ कमा लिए थे।

छावा का टोटल कलेक्शन

छावा ने 29वें दिन यानी आज होली के दिन 10:30 बजे तक 7.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 559.43 करोड़ रुपये हो चुका है। आज का डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है।

Take a Poll

छावा से आगे हैं सिर्फ ये दो फिल्में

छावा ने आज रणबीर कपूर की एनिमल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (553.87 करोड़) तोड़ते हुए हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 3 लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इससे आगे सिर्फ दो फिल्में और हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जवान है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं स्त्री 2 दूसरे नंबर पर है जिसने 597.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

छावा के बारे में

छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक फिल्म ने आए दिन एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए, लेकिन जो रिकॉर्ड आज बनाया वो खास है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह की इस फिल्म में आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म को करीब 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: chhaava bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X