Chhaava Box Office Collection: 3 दिनों में 100 करोड़.. बॉक्स ऑफिस पर कहर काटकर माने विकी कौशल-अक्षय खन्ना

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बवाल काट दिया है। इस हिस्टोरिकल ड्रामा को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। साल 2025 की सभी फिल्मों को धूल चटाते हुए ये सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर तो धूम ही मचा दी है।

'छावा' वैलेंटाइन के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बेस्ड है। लक्ष्मण उटेकर निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से बेहद शानदार रिव्यू मिला था और दर्शकों से भी विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को खूब प्यार मिल रहा है इसी के साथ ये फिलम बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार हुई थी और वीकेंड पर भी 'छावा' पर नोटों की बरसात हुई है। फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 19.35 फीसदी की तेजी के साथ 37 करोड़ कमाए। वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

यहां देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर:

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के तीसरे दिन 49.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ 'छावा' की तीन दिनों की कुल कमाई अब 117.50 करोड़ रुपये हो गई है। 'छावा' ने रिलीज के तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

पूरे दिन दर्शकों की बढ़ती संख्या से पता चलता है कि दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है। ऐतिहासिक किरदार के रूप में विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।

Read more about: chhaava bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X