Chengiz Weekend Box Office Collection: हिंदी में फ्लॉप रहे बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार, सलमान खान से कड़ी टक्कर

Chengiz Weekend Box Office Collection: ईद के मौके पर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बंगाली सिनेमा के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार जीत की फिल्म 'चंगेज' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बंगाली और हिंदी में एक साथ रिलीज होने वाली ये पहली बंगाली फिल्म है।
1970 से लेकर 1990 के बीच अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाती ये फिल्म हिंदी बेल्ट में लगभग 300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी 10 साल के लड़के की है, जो बड़ा होकर अपने पिता के हत्यारे की हत्या करके कोलकाता का अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाता है। धीरे- धीरे एक सीधा साधा लड़का अपने सभी दुश्मनों को खत्म करके कैसे चंगेज बन कर अपना एक अलग साम्राज्य बना लेता है.. यही है कहानी।
नीरज पांडे ने लिखी है कहानी
खास बात ये है कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म की कहानी नीरज पांडे ने लिखी है, जिन्होंने बॉलीवुड में 'ए वेनसडे', 'स्पेशल 26', 'एमएस धोनी' जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। लेकिन फिर भी हिंदी दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख, शनिवार को 70 लाख और रविवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। बंगाल में सिनेमा काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन हिंदी बेल्ट में यह औंधे मुंह गिर चुकी है। इसके पीछे एक वजह 'किसी का भाई किसी की जान' से क्लैश होना भी है। वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने धुंआधार कमाई की है।
पैन इंडिया रिलीज होने वाली पहली बंगाली फिल्म
सुपरस्टार जीत के अलावा फिल्म में सुष्मिता चटर्जी, शताफ फिगार और रोहित बोस रॉय अहम किरदारों में हैं। बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार का जीत का पूरा नाम जितेंद्र मदनानी हैं, लेकिन फिल्मों में वह जीत के नाम से जाने जाते हैं। फिल्म के लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था- "इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर रिलीज करने का सपना पिछले दो साल से देख रहा हूं, जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।"


Click it and Unblock the Notifications












